राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 2 लिखित परीक्षा 16 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
Saurabh Pandey | February 6, 2025 | 11:00 PM IST
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। जो उम्मीदवार राजस्थान लाइब्रेरियन लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
अभ्यर्थियों को पहचान के लिए अपडेट मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है, तो अन्य मूल फोटो पहचान प्रमाण जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र जिसमें रंगीन और साफ फोटो हो, के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 9 फरवरी को उपलब्ध होगी और आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 13 फरवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 2 लिखित परीक्षा 16 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा 400 अंकों की होगी और इसमें 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर की अवधि 2 घंटे होगी। उत्तरों के मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।