मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, सीएम धामी ने कहा कि मामला सामने आते ही अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
यूकेएसएसएससी चेयरमैन जीएस मर्तोलिया ने बताया कि कुल 10-12 हजार पद हैं जिनमें से करीब साढ़े चार-पांच हजार पदों के लिए परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं जिनमें दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक जांच के बाद उनका अंतिम परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा।