COMEDK UGET 2024: कॉमेडके अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा आज, उत्तर कुंजी और परिणाम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 12, 2024 | 10:21 AM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट के लिए 3 घंटे यानी 180 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) द्वारा आज यानी 12 मई को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2024 का आयोजन किया गया है। कॉमेडके यूजीईटी के माध्यम से छात्र राज्य के 150 इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं।
COMEDK UGET प्रवेश परीक्षा 2024 तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का आयोजन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। वहीं, कॉमेडके यूजीईटी 2024 परीक्षा तीसरी शिफ्ट में शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित होगी।
एग्जाम सेंटर परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे यानी 60 मिनट पहले खोला जाएगा। परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉमेडके एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो ले जानी होगी। फोटो के पीछे उम्मीदवार को अपना नाम और टीएटी नंबर लिखना होगा।
उम्मीदवार COMEDK UGET 2024 हाल टिकट आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉमेडके एग्जाम सेंटर पर छात्रों को ऑनलाइन कॉमेडके टेस्ट प्रवेश टिकट (टीएटी) और एक सरकारी पहचान पत्र की मूल प्रति ले जाना होगा। ऑनलाइन टीएटी और फोटो पहचान पत्र के बिना कैंडिडेट को परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जारी शेड्यूल के अनुसार, COMEDK UGET 2024 आंसर की 21 मई को जारी की जाएगी। वहीं, कॉमेडके रिजल्ट 24 मई 2024 को घोषित किया जाएगा। COMEDK UGET 2024 काउंसलिंग का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। COMEDK UGET काउंसलिंग 2024 शेड्यूल की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
COMEDK UGET Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न
कॉमेडके एंट्रेंस एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में COMEDK UGET 2024 परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
| कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा पैटर्न | कार्यक्रम |
|---|---|
|
समय |
3 घंटे |
|
कुल सवाल |
180 |
|
कुल मार्क |
180 |
|
प्रश्न पत्र टाइप |
अंग्रेजी |
|
प्रश्नों के प्रकार |
ऑब्जेक्टिव टाइप |
|
सेक्शन |
भौतिकी रसायन विज्ञान गणित |
अगली खबर
]JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा करेक्शन विंडो का आज आखिरी दिन, इन डिटेल्स में करें सुधार
जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे सुधार सुविधा के माध्यम से अपने पहले से जमा किए गए जेईईसीयूपी 2024 आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। जेईईसीयूपी 2024 आवेदन सुधार विंडो jeecup.admissions.nic.in पर सक्रिय है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा