Santosh Kumar | April 5, 2024 | 04:55 PM IST | 1 min read
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,800 रुपये है। यदि उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें 2,950 रुपये का भुगतान करना होगा।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) द्वारा अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल सुबह 10:30 बजे तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। छात्र कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज यानी 5 अप्रैल थी।
COMEDK UGET 2026: College Predictor | Result Link
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,800 रुपये है। यदि उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी के दोनों प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें 2,950 रुपये का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार को राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वितीय पीयूसी, 10+2 उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही योग्यता परीक्षा में उम्मीदवार के पास गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी होना अनिवार्य है।
इसके अलावा इन विषयों में न्यूनतम 45% अंक और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक उत्तीर्ण होने चाहिए। बता दें कि डिप्लोमा धारक परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, विशिष्ट आईडी प्रमाण और एसएसएलसी मार्कशीट जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
कॉमेडके यूजीईटी 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिये गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस पेपर का जटिलता स्तर छात्रों के लिए मध्यम से आसान था। परीक्षा देने वाले छात्रों के अनुसार, गणित अनुभाग भौतिकी और रसायन विज्ञान की तुलना में मध्यम से कठिन पाया गया।
Santosh Kumar