COMEDK Counselling 2024: कॉमेडके राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम बीटेक के लिए comedk.org पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 08:03 PM IST | 2 mins read
काउंसलिंग प्राधिकरण ने अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज का नाम, पाठ्यक्रम का नाम, वरीयता क्रम संख्या, सीट श्रेणी और कुल शुल्क की जांच करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने बीटेक कार्यक्रमों के लिए कॉमेडके राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 जारी कर दिया है। कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर सीट आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
सीट की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों को 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा, सीट आवंटित अभ्यर्थी 18 जुलाई तक सीट स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं तथा इसी अवधि के दौरान उन्हें शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
काउंसलिंग प्राधिकरण ने अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज का नाम, पाठ्यक्रम का नाम, वरीयता क्रम संख्या, सीट श्रेणी और कुल शुल्क की जांच करने की सलाह दी है। कॉमेडके काउंसलिंग 2024 से जुड़ी नवीनतम और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read COMEDK Mock Allotment 2024: कॉमेडके यूजीईटी मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट comedk.org पर जारी
COMEDK Counselling 2024: सीट आवंटन के बाद विकल्प
सीट आवंटित होने पर अभ्यर्थी आवंटन की घोषणा के बाद निम्नलिखित में से कोई एक विकल्प का चयन कर सकते हैं:
- स्वीकार और फ्रीज करें- यदि कैंडिडेट आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और किसी भी अगले राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो वे इस विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- स्वीकार और अपग्रेड करें- यदि आवेदक आवंटित सीट से संतुष्ट हैं, लेकिन अगले राउंड में भाग लेना चाहते हैं तो वे इस विकल्प का चयन कर सकते हैं। यदि उच्च विकल्प वाली सीटें आवंटित नहीं की जाती हैं तो पहले आवंटित सीट बनी रहेगी।
- अस्वीकार और अपग्रेड करें- उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन उच्च वरीयता के आवंटन की जांच के लिए अगले राउंड में भाग लेना चाहते हैं, तो वे इस विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- अस्वीकार करें और वापस लें- यदि अभ्यर्थी आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और आगे के राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो वे इस विकल्प का चयन कर सकते हैं।
COMEDK Seat Allotment Result 2024: परिणाम कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- इसके बाद ‘Decision Making Tab’ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवंटन विवरण अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करें।
- अब, आवंटित कॉलेज का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी