COMBINED GEO-SCIENTIST Exam 2023 Final Result: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी
Abhay Pratap Singh | January 13, 2024 | 01:03 PM IST | 1 min read
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। सभी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 (COMBINED GEO-SCIENTIST Examination 2023) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के अंक रिजल्ट प्रकाशन की तिथि से पंद्रह दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
यूपीएससी ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 के लिए 19 फरवरी 2023 को आयोजित चरण- I (प्रारंभिक) परीक्षा के परिणामों व 24 और 25 जून 2023 को आयोजित चरण- II (मुख्य) परीक्षा और नवंबर व दिसंबर 2023 के महीनों में व्यक्तित्व परीक्षण के बाद भूविज्ञानी समूह 'ए', भूभौतिकीविद् समूह' के पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की योग्यता के क्रम में सूची जारी की है।
जिन उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट में शामिल किया गया है, उन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग ऐसे उम्मीदवारों से मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता। यह अंतिम परिणाम घोषणा तारीख से केवल तीन महीने की अवधि के लिए ही मान्य होगा।
उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आयोग द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा/भर्ती के संबंध में कोई भी जानकारी यूपीएससी के कार्यालय परिसर या फोन नंबर पर 011-23385271 / 23381125 प्राप्त कर सकते हैं।
अगली खबर
]DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी के 5118 समेत अन्य पदों पर निकली भर्तियां, 18 जनवरी से आवेदन
DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार फॉर्म भर सकेंगें। डीएसएसएसबी ने टीजीटी के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 2897, ओबीसी वर्ग के लिए 724, SC-ST के लिए क्रमशः 507 व 846 जबकि EWS वर्ग के लिए 144 पदों पर भर्तियां करेगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी