CIL Recruitment 2024: कोल इंडिया लिमिटेड मेडिकल एग्जिक्यूटिव के पदों पर करेगा भर्ती, नहीं देना होगा कोई शुल्क
Abhay Pratap Singh | March 15, 2024 | 03:40 PM IST | 2 mins read
कोल इंडिया लिमिटेड में मेडिकल एग्जिक्यूटिव के कुल 34 पदों पर इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा मेडिकल एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। कैंडिडेट सीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.coalindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को नीचे दिए गए पते पर भी भेजना होगा।
सीआईएल मेडिकल एग्जिक्यूटिव भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कोल इंडिया लिमिटेड मेडिकल एग्जिक्यूटिव के कुल 34 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए सीआईएल एमई रिक्रूटमेंट 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है।
कोल इंडिया लिमिटेड में आवेदन के लिए उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस, पीजी डिग्री (डीएनबी) और बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
CIL Recruitment 2024: आयु सीमा
- सामान्य सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट (ई4 ग्रेड) के लिए कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 42 वर्ष हो।
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल)/ मेडिकल स्पेशलिस्ट (ई3 ग्रेड) के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए।
- इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
CIL Recruitment 2024: वेतन
सीआईएल में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा:
- सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट एंड मेडिकल स्पेशलिस्ट: 70,000 से 2 लाख/ 60,000 से 1.80 लाख
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (GDMO): 60,000 से 1.80 लाख
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (Dentist): 60,000 से 1.80 लाख
सीआईएल मेडिकल एग्जिक्यूटिव भर्ती: आवश्यक दस्तावेज
साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की ओरिजनल कॉपी, फोटोकॉपी और भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले जाना होगा। जांच में आवेदन पूरा नहीं होने या मूल प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होने या किसी दस्तावेज में गड़बड़ी मिलने पर उम्मीदवार को व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा।
CIL Jobs 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.eastercoal.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाएं और अपना आवेदन फॉर्म भरें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर जाने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के माध्यम से “जीएम/एचओडी (एग्जिक्यूटिव Establishment डिपार्टमेंट), सैंक्टोरिया, दिशेरगढ़, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल-713333” पते पर भेजें।
- अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी