CMAT Registration 2026: सीमैट पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | November 20, 2025 | 11:36 AM IST | 1 min read
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीएमएटी) देश में प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 (CMAT 2026) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, सीमैट 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 17 नवंबर, 2025 निर्धारित थी।
सीमैट 2026 के लिए आवेदक किसी भी विषय में स्नातक (यूजी) की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ, अंतिम वर्ष में अध्ययनरत कैंडिडेट भी आवेदन के लिए पात्र हैं। सीमैट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य पुरुष उम्मीदवारों को 2500 रुपये और अन्य सभी वर्ग के कैंडिडेट को 1250 रुपए का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आधिकारिक नोटिस में के अनुसार, “कैंडिडेट्स से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म की आखिरी तिथि बढ़ाने के लिए मिली कई रिक्वेस्ट के जवाब में, एनटीए ने CMAT-2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि जो कैंडिडेट परीक्षा देना चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकें।”
उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और cmat.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है। किसी भी सवाल के लिए 011 40759000 पर कॉल या cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
CMAT 2026 Registration Last Date: संशोधित शेड्यूल
नीचे सारणी में कैंडिडेट सीमैट 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | पुरानी तिथियां | संशोधित नई तिथियां |
|---|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन
|
17 अक्टूबर से 17 नवंबर, 2025 | 17 अक्टूबर से 24 नवंबर, 2025 |
| शुल्क भुगतान | 18 नवंबर, 2025 | 25 नवंबर, 2025 |
| करेक्शन विंडो | 20-21 नवंबर, 2025 | 26 से 28 नवंबर, 2025 |
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार