UP Youth Policy: यूपी में राज्य युवा आयोग के गठन की तैयारी, युवाओं की राय से बनेगी नीति, सीएम योगी ने की घोषणा
Santosh Kumar | August 7, 2026 | 12:13 PM IST | 1 min read
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की एकीकृत युवा नीति को सूबे के युवाओं की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में युवाओं के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम कदम उठाया है। 6 अगस्त को अपने सरकारी आवास पर हुई उच्च-स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को एक एकीकृत युवा नीति तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने विशेषज्ञों की भागीदारी से एक स्वतंत्र राज्य युवा आयोग के गठन की संभावना पर गंभीरता से विचार करने को भी कहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की एकीकृत युवा नीति को सूबे के युवाओं की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
जारी बयान के मुताबिक सीएम ने कहा है कि युवा नीति तैयार करने से पहले प्रदेश के 16 से 35 वर्ष के युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समझा जाएगा और उसके बाद ही नीति को आकार दिया जाएगा।
आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की युवा नीति शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास को एकीकृत करेगी। सीएम ने युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
सीएम ने 'सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक एवं रोजगार जोन' की स्थापना जल्द करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना को हर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय तक इसके विस्तार पर विचार करने को भी कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में यूथ इनक्यूबेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। युवाओं के लिए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने, रोजगार पैदा करने और इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाने पर जोर दिया गया।
अगली खबर
]UPMSP Advisory: कंपार्टमेंट परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, यूपी बोर्ड ने किया अलर्ट
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि साइबर अपराधी छात्रों को फोन कॉल, मैसेज या ईमेल के जरिए उनके मार्क्स बढ़ाने या फेल होने पर पास कराने का लालच देकर धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार