CM SHRI Registration 2025: कक्षा 6 से 8 तक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त तक बढ़ी, परीक्षा तिथि भी बदली
Santosh Kumar | August 14, 2025 | 08:22 AM IST | 1 min read
शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए सीएम श्री प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की तिथि भी 30 अगस्त से संशोधित कर 6 सितंबर कर दी गई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सीएम श्री विद्यालयों में कक्षा छठी और सातवीं के लिए ‘सीएम श्री प्रवेश परीक्षा 2025’ के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। दिल्ली सरकार ने मंगलवार (12 अगस्त) को जारी एक परिपत्र में यह जानकारी दी।
डीओई के परिपत्र के अनुसार, पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त थी। हालांकि, आवेदकों और हितधारकों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं और अनुरोधों को देखते हुए तिथि को आगे बढ़ाकर 22 अगस्त रात 11.59 बजे कर दिया गया है।
शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए सीएम श्री प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की तिथि भी 30 अगस्त से संशोधित कर 6 सितंबर कर दी गई है। दिल्ली सरकार द्वारा घोषित नये सीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन सितंबर में किए जाने की संभावना है।
Also read CBSE: सीबीएसई ने 5 राज्यों, 1 केंद्र शासित प्रदेश के 10 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया, लिस्ट जानें
इस साल की शुरुआत में घोषित इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। यह केंद्र सरकार की पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर बनाई गई है और इसमें छात्रों का पाठ्यक्रम एनईपी 2020 पर आधारित है।
सीएम श्री स्कूलों में पाठ्यचर्या रूपरेखा(2023) लागू होगी। स्कूल में एआई से सक्षम पुस्तकालय, ‘ऑगमेंटेड रियलिटी’ और ‘वर्चुअल रियलिटी’ उपकरणों से लैस स्मार्ट कक्षाएं, स्मार्टबोर्ड, बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली और ‘रोबोटिक्स’ प्रयोगशालाएं होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार