Santosh Kumar | July 22, 2026 | 10:22 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। सीएनएलयू जल्द ही योग्यता मानदंडों, परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस और एप्लीकेशन फीस के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebook
नई दिल्ली: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर इससे जुड़ी जानकारी पब्लिश की है। क्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अब रजिस्ट्रेशन की तैयारी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी।
New: CLAT 2027 Registration Link | 200 Imp Legal Terms | 10 Habits to Crack Exam
Also See: CLAT Committee Report | Constitutional law | Quant | 50+ Idioms | 100+Percentage Ques.
CLAT 2027: 10 Must Have Skills | PYQ's | 10 Big Myths | English Vocabulary Words
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June | July | August
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। सीएनएलयू जल्द ही योग्यता मानदंडों, परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस और एप्लीकेशन फीस के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी।
क्लैट परीक्षा के जरिए यूजी और पीजी दोनों प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा। इसके तहत 27 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में 5 साल के इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी) और एलएलएम कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।
यह परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 120 सवाल होंगे। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की एग्जीक्यूटिव कमिटी और गवर्निंग बॉडी ने तय किया है कि क्लैट परीक्षा 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एडमिशन प्रोसेस और क्लैट 2027 के बारे में और जानकारी सही समय पर दी जाएगी। कंसोर्टियम ने घोषणा की है कि क्लैट के सिलेबस या परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्लैट की फीस कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है। जनरल, ओबीसी और दूसरी अनरिजर्व्ड कैटेगरी के लिए यह ₹4,000 है, जबकि एससी, एसटी और बीपीएल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस ₹3,500 है।