CLAT Exam 2025: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट ऑफलाइन मोड में शुरू; एनएलयू के लिए पिछले वर्ष की कट-ऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | December 1, 2024 | 02:01 PM IST | 2 mins read
क्लैट 2025 लॉ एंट्रेंस एग्जाम की अवधि 2 घंटे हैं। हालांकि, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) द्वारा आज यानी 1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT 2025) आयोजित किया जा रहा है। क्लैट 2025 लॉ प्रवेश परीक्षा पेन एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है।
New: CLAT 2026 Fourth Merit List Out - Direct Link
Also See: CLAT Previous Year Question Paper with Solutions
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Legal Current Affairs (March)
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
दिव्यांग उम्मीदवारों को क्लैट परीक्षा के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। सीएलएटी 2025 एंट्रेंस एग्जाम एक राष्ट्रीय स्तर की लॉ प्रवेश परीक्षा है। क्लैट का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। क्लैट परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाती है।
क्लैट 2025 परीक्षा समाप्त होने के बाद यूजी और पीजी दोनों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर क्लैट 2025 आंसर की जारी की जाएगी। क्लैट 2025 फाइनल आंसर की दिसंबर, 2024 के पहले सप्ताह में और क्लैट 2025 रिजल्ट दिसंबर, 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
CLAT 2025 कट-ऑफ उम्मीदवारों की संख्या और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में सीटों की उपलब्धता जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। क्लैट 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read CLAT Exam 2025 Live: क्लैट एग्जाम आज, जानें ड्रेस कोड, टाइमिंग, गाइडलाइंस, एडमिट कार्ड, डॉक्युमेंट्स
CLAT 2024 cut-off for NLUs: पिछले वर्ष के लिए कट-ऑफ
देश भर के राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पिछले वर्ष की लॉ प्रवेश परीक्षा की कट-ऑफ की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
1) एनएलएसआईयू बेंगलुरु: 102
2) नालसार हैदराबाद: 167
3) एनएलआईयू भोपाल:
- बीए एलएलबी - 450
- बीएससी एलएलबी - 1,047
3) डब्ल्यूबीएनयूजेएस कोलकाता:
- बीए एलएलबी - 279
- बीएससी एलएलबी ऑनर्स - 1,010
4) एनएलयू जोधपुर- 379
5) एचएनएलयू रायपुर: 791
6) जीएनएलयू गांधीनगर: 464
7) जीएनएलयू सिलवासा परिसर: 1,060
8) आरएमएलएनएलयू लखनऊ: 764
9) आरजीएनयूएल पटियाला: 1,250
10) सीएनएलयू पटना:
- बीए एलएलबी - 1,358
- बीबीए एलएलबी - 1,552
11) एनयूएएलएस कोच्चि: 1,136
12) एनएलयू ओडिशा: 1,205
13) एनयूएसआरएल रांची: 1,594
14) एनएलयूजेए असम: 1,704
15) डीएसएनएलयू विशाखापत्तनम: 1,390
16) टीएनएनएलयू तिरुचिरापल्ली:
- बीए एलएलबी - 1,628
- बीकॉम एलएलबी - 1,711
16) एमएनएलयू मुंबई: 590
17) एमएनएलयू नागपुर
- बीए एलएलबी - 1,587
- बीबीए एलएलबी - 1,685
18) एमएनएलयू औरंगाबाद
- बीए एलएलबी - 1,832
- बीबीए एलएलबी - 2,115
19) एचपीएनएलयू शिमला
- बीए एलएलबी - 2,102
- बीबीए एलएलबी - 2,150
20) एमपीडीएनएलयू जबलपुर: 1,824
21) डीब्रानएलयू सोनीपत: 2,050
22) एनएलयूटी अगरतला: 2,243
अगली खबर
]SSC JHT City Slip 2024: एसएससी जेएचटी पेपर 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड 4 दिसंबर को
जेएचटी 2024 भर्ती अभियान के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ अनुवादक के 312 पदों को भरा जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी