CLAT 2026 Exam Date: क्लैट परीक्षा तिथि घोषित, consortiumofnlus.ac.in पर 1 अगस्त से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 21, 2025 | 09:14 AM IST | 2 mins read
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 तय की गई है।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 (CLAT 2026) के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, क्लैट 2026 प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
Also See: CLAT Expert Committee Report | 50+ Legal Reasoning Passages | Quant
Don't Miss: 10 Must Have Skills for Law Aspirants | CLAT PYQ's with Solutions
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त, 2025 से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “CLAT 2026 के लिए आवेदन करने हेतु पोर्टल 1 अगस्त 2025 से सक्रिय हो जाएगा। क्लैट 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। पाठ्यक्रम, आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।”
Also read NLU Delhi: पूर्व सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर किया गया नियुक्त
एनएलयू ने कहा कि, “कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की कार्यकारी समिति और शासी निकाय ने 20 जुलाई, 2025 को आयोजित अपनी बैठकों में निर्णय लिया कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 (CLAT 2026) रविवार, 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।”
ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। CLAT का आयोजन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रतिनिधि विश्वविद्यालय शामिल होते हैं।
आगे कहा गया कि, कई संबद्ध विश्वविद्यालय और संगठन भी प्रवेश और भर्ती के लिए क्लैट परीक्षा का उपयोग करते हैं। क्लैट स्कोर के माध्यम से 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए एनएलयू की वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें