Abhay Pratap Singh | July 21, 2025 | 08:49 AM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का आयोजन तीन चरणों (राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3) और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए किया जाएगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आज यानी 21 जुलाई से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2025 (NEET UG 2025) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नीट यूजी 2025 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का आयोजन तीन चरणों (राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3) और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए किया जाएगा। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नीट यूजी काउंसलिंग सूचना बुलेटिन की जांच कर लेनी चाहिए।
15% एआईक्यू और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए - सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपए काउंसलिंग फीस व 10,000 रुपए वापसी योग्य सुरक्षा राशि तथा एससी/एसटी/दिव्यांग/ओबीसी कैंडिडेट को 500 रुपए काउंसलिंग फीस व 5,000 रुपए वापसी योग्य सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।
डीम्ड विश्वविद्यालय के लिए - डीम्ड विश्वविद्यालय के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 5,000 रुपए (गैरवापसी योग्य) व 2,00,000 रुपए (वापसी योग्य) शुल्क का भुगतान करना होगा।
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण | 21 से 28 जुलाई, 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 जुलाई, 2025 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
विकल्प भरने की तिथि | 22 से 28 जुलाई, 2025 |
चॉइस लॉकिंग | 28 जुलाई, 2025 (शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक) |
सीट आवंटन प्रक्रिया | 29 से 30 जुलाई,2 025 |
सीट आवंटन परिणाम | 31 जुलाई, 2025 |
रिपोर्टिंग ज्वाइनिंग | 1 से 6 अगस्त, 2025 |
संस्थानों द्वारा अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन | 7 से 8 अगस्त, 2025 |