CLAT 2025 Exam Date Out : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की डेट जारी, 1 दिसंबर को होगा एग्जाम
Saurabh Pandey | May 6, 2024 | 06:26 PM IST | 2 mins read
क्लैट परीक्षा 2024 में केवल एक बार आयोजित की जाएगी। CLAT 2024 के स्कोर का उपयोग शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए किया जाएगा। इससे पहले क्लैट परीक्षा मई में आयोजित की जाती थी।
नई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) की तरफ से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 की परीक्षा तारीख के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है। एनएलयू की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि क्लैट 2025 का आयोजन 1 दिसंबर 2024 रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
नेशनल कंसोर्टियम की कार्यकारी समिति और कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की गवर्निंग बॉडी की बैठक में 26 अप्रैल को निर्णय लिया गया था कि क्लैट 2025 का आयोजन 1 दिसंबर को किया जाएगा। इससे संबंधित विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
कंसोर्टियम की तरफ से कहा गया है कि क्लैट 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जुलाई 2024 के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। क्लैट 2025 पंजीकरण फॉर्म, पाठ्यक्रम, काउंसलिंग प्रक्रिया शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार CLAT 2025 Exam में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Clat 2025 परीक्षा पैटर्न
क्लैट 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। CLAT 2025 पाठ्यक्रम में कानूनी योग्यता (Legal Aptitude),करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित और तार्किक तर्क (Logical Reasoning) जैसे विषय शामिल हैं। अभ्यर्थियों से समझ-आधारित पैराग्राफ (Comprehension-Based Paragraphs) से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्लैट परीक्षा 2024 में केवल एक बार आयोजित की जाएगी। CLAT 2024 के स्कोर का उपयोग शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए किया जाएगा। इससे पहले क्लैट परीक्षा मई में आयोजित की जाती थी, हालांकि, इसके 2022 संस्करण के बाद, बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकराव से बचने के लिए परीक्षा को दिसंबर महीने में स्थानांतरित कर दिया गया था।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, 17 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) देश के 24 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों (एनएलयू) द्वारा स्वीकार किया जाता है। भाग लेने वाले एनएलयू की सूची में देश के शीर्ष रैंक वाले लॉ स्कूल जैसे एनएलएसआईयू बैंगलोर, एनएएलएसएआर हैदराबाद, डब्ल्यूबीएनयूजेएस कोलकाता और एनएलयू जोधपुर शामिल हैं।
CLAT 2025 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- आईडी और एड्रेस प्रूफ (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड, आदि)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल