Santosh Kumar | December 2, 2024 | 04:03 PM IST | 2 mins read
क्लैट 2025 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebook
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने आज यानी 2 दिसंबर को यूजी, पीजी परीक्षा के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। क्लैट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
Also See: CLAT PYQ's with Solutions | 50+ Legal Reasoning Passages | Quant
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
क्लैट 2025 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। क्लैट 2025 आंसर-की आज (2 दिसंबर) दोपहर 4 बजे जारी की गई है।
साथ ही, सीएनएलयू ने क्लैट आंसर-की 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए पोर्टल विंडो खोल दी है। यदि आवश्यक हो, तो उम्मीदवार 3 दिसंबर 2024 को शाम 4 बजे तक पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
उम्मीदवार प्रति प्रश्न 1,000 रुपये की आपत्ति शुल्क का भुगतान करके क्लैट आंसर-की 2025 को चुनौती दे सकते हैं। सीएनएलयू ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि क्लैट 2025 का परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से क्लैट उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
सीएनएलयू ने 1 दिसंबर को 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 141 केंद्रों पर क्लैट 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। क्लैट 2025 परीक्षा में 96.36% स्नातक और 92.13% स्नातकोत्तर आवेदक उपस्थित हुए हैं।
CLAT 2025 आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, सीएनएलयू क्लैट अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी करेगा। ध्यान रखें कि अंतिम उत्तर कुंजी के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सीएनएलयू ने क्लैट 2025 काउंसलिंग शेड्यूल घोषित कर दिया है।
एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार कटऑफ निर्धारित की जाती है जिसके आधार पर उम्मीदवार को लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलता है। इस लेख में भारत के टॉप एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार क्लैट कटऑफ क्या हो सकती है, इसकी जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar