UP News: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर इंटर कॉलेज में दौड़ के अभ्यास के दौरान कक्षा 9 के छात्र की मौत
Press Trust of India | August 14, 2025 | 11:28 AM IST | 2 mins read
स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने बताया, ‘‘लड़के को मृत अवस्था में लाया गया था। मौत का कारण हृदयगति रुकना (कार्डियक अरेस्ट) हो सकता है।
उत्तर प्रदेश: बहराइच जिले के नानपारा में एक निजी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित दौड़ का अभ्यास करने के दौरान नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। कालेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार (14 अगस्त) को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि नानपारा कोतवाली अंतर्गत भग्गापुरवा निवासी हिमांशु (15) सआदत इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र था।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खेल प्रतियोगिता हेतु बुधवार (13 अगस्त) को अभ्यास चल रहा था। करीब 12 सहपाठियों के साथ 100 मीटर दौड़ में हिमांशु भी हिस्सा ले रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमांशु ने ‘फिनिश लाइन’ पार की।
हिमांशु तीसरे नंबर पर था, लेकिन लाइन पार करने के कुछ ही क्षण बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे एम्बुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक छात्र को नहीं थी कोई बीमारी
मृतक छात्र के बड़े भाई शिवम ने कहा कि हिमांशु को कोई बीमारी नहीं थी। विद्यालय प्रशासन ने तेज धूप में दौड़ कराई और हिमांशु के बेहोश होने पर कालेज प्रशासन ने समय रहते ना तो स्वयं इलाज कराया ना ही परिवार को समय से सूचना दी।
समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सआदत इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरविंद मिश्र ने पत्रकारों को बताया, ‘‘खेलों में भाग लेने वाले सभी छात्रों को अभ्यास हेतु बुधवार को बुलाया गया था।"
उन्होंने कहा, "हिमांशु भी 100 मीटर दौड़ में भाग ले रहा था। दौड़ते-दौड़ते वह बेहोश हो गया। एम्बुलेंस बुलाई गई। एम्बुलेंस आने तक लगभग दस मिनट तक उसे होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन दुर्भाग्य से हम उसे बचा नहीं पाए।"
Also read CBSE: सीबीएसई ने 5 राज्यों, 1 केंद्र शासित प्रदेश के 10 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया, लिस्ट जानें
कार्डियक अरेस्ट हो सकता है मौत की वजह
स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सुरेश वर्मा ने बताया, ‘‘लड़के को मृत अवस्था में लाया गया था। मौत का कारण हृदयगति रुकना (कार्डियक अरेस्ट) हो सकता है। हालांकि, सटीक कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकता था।’’
नानपारा कोतवाली प्रभारी (कोतवाल) ने बताया कि घटना की सूचना अन्य माध्यमों से मिली, लेकिन कोई शिकायत परिजनों अथवा किसी अन्य ने नहीं दर्ज कराई। जानकारी मिली कि बुधवार को ही परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार करा दिया।
राजस्व निरीक्षक द्वारा मामले की जांच जारी
कॉलेज के प्रबंध समिति के प्रबंधक तहसीलदार अंबिका चौधरी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। इस घटना से छात्र का परिवार सदमे में है और उसकी मां सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पिता ने कहा, ‘‘जब वह सुबह स्कूल जाने के लिए निकला, तो उसने कहा कि वह जल्द ही वापस आएगा। कौन जानता था कि आज यह उसकी आखिरी विदाई होगी?’’ उन्होंने हिमांशु को एक मेधावी छात्र और एक अच्छा एथलीट बताया।
अगली खबर
]CM SHRI Registration 2025: कक्षा 6 से 8 तक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त तक बढ़ी, परीक्षा तिथि भी बदली
डीओई के परिपत्र के अनुसार, पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त थी। हालांकि, आवेदकों और हितधारकों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं और अनुरोधों को देखते हुए तिथि को आगे बढ़ाकर 22 अगस्त रात 11.59 बजे कर दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल