UP News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने गई कक्षा 10वीं की छात्रा की हत्या, एक युवक हिरासत में
Press Trust of India | August 17, 2025 | 01:45 PM IST | 1 min read
पुलिस के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव निवासी सरवन की नाबालिग बेटी संजना (16) जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने गई हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की एक नाबालिग छात्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव निवासी सरवन की नाबालिग बेटी संजना (16) जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। उन्होंने कहा कि वह झंडारोहण में शामिल होने के लिए सुबह करीब 7.30 बजे घर से निकली और शाम तक वापस नहीं लौटी तो देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे।
उन्होंने बताया कि पिता ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर बेटी के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आने वालों की हाजिरी नहीं लगती है और यह बताना मुश्किल होगा कि वह कॉलेज आई थी या नहीं।
Also read RUSH: दृष्टिहीन छात्रा की एमबीबीएस की पढ़ाई पर समिति गठित करने का उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश
इसबीच शनिवार को दिन में करीब 4 बजे लोगों ने एक शव मोरवन गांव के बाहर पुलिया के नीचे देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके गर्दन और शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर किशोरी की लाश की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला तो उसे शवगृह भेज दिया।
बाद में परिजनों ने मृतक छात्रा के शव की पहचान की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार