CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण cisfrectt.cisf.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | February 3, 2025 | 09:58 PM IST | 2 mins read
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड करने की सुविधा सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in पर होगी। सीआईएसएफ भर्ती अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कॉन्स्टेबल/ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 3 फरवरी, 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 4 मार्च, 2025 तक है।
CISF Constable Recruitment 2025: आयुसीमा
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
CISF Constable Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
CISF Constable Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र भरते समय जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईएसएम कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
CISF Constable Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 1,124 पदों को भरना है। उम्मीदवारों को केवल एक आवेदन जमा करना होगा और वे कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/डीसीपीओ दोनों के लिए पात्र होंगे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
CISF Constable Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
कांस्टेबल/ड्राइवर
- अनारक्षित - 344 पद
- ईडब्ल्यूएस - 84 पद
- ओबीसी - 288 पद
- एससी - 126 पद
- एसटी - 63 पद
- कुल पदों की संख्या - 845
कांस्टेबल/ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर
- अनारक्षित - 116 पद
- ईडब्ल्यूएस - 27 पद
- ओबीसी - 75 पद
- एससी - 41 पद
- एसटी - 20 पद
- कुल पदों की संख्या - 279
CISF Constable Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) , शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड परीक्षा, लिखित परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा ओएमआर / कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड के अंतर्गत केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आयोजित की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी