CISCE 2025: सीआईएससीई ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा नियमों में बदलाव किया, कंपलीट डिटेल्स जानें
Saurabh Pandey | April 29, 2025 | 01:17 PM IST | 2 mins read
नोटिस में कहा गया है कि एक या अधिक विषयों में बाद की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को अंकों का एक पूरक विवरण जारी किया जाएगा। उन छात्रों को अंकों का विवरण दिया जाएगा जो परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं, लेकिन उत्तीर्ण नहीं होते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) परीक्षा नियमों में बदलाव किया है। अब शैक्षणिक वर्ष 2025 से आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को सिंगल पास सर्टिफिकेट कम मार्क्स का विवरण जारी करेगा।
परीक्षा नियमों में सीआईएससीई संशोधनों के अनुसार, कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट अब पास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया या पास सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया गया के बजाय "योग्य" या "योग्य नहीं" के रूप में घोषित किए जाएंगे।
ISC esult 2025: 12वीं का पास प्रतिशत
आईएसई कक्षा 12वीं में पास सर्टिफिकेट कम मार्क्स का विवरण प्राप्त करने के लिए, छात्रों को अंग्रेजी सहित कम से कम चार विषयों में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे, तथा ,सोशली यूजफुल प्रोडक्टिव वर्क (SUPW) और सामुदायिक सेवा में उत्तीर्ण ग्रेड प्राप्त करना होगा, जिनका आंतरिक रूप से मूल्यांकन किया जाता है। प्रत्येक विषय के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% है।
ICSE Result 2025: 10वीं का पास प्रतिशत
आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम छह विषयों के साथ परीक्षा के लिए नामांकित होना होगा और अंग्रेजी सहित कम से कम पांच विषयों में उत्तीर्ण होना होगा। छात्रों को एसयूपीडब्ल्यू और सामुदायिक सेवा में भी उत्तीर्ण ग्रेड प्राप्त करना होगा, जिसका आंतरिक मूल्यांकन किया जाता है। प्रत्येक विषय के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33% है।
नोटिस में आगे कहा गया है कि एक या अधिक विषयों में बाद की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को अंकों का एक पूरक विवरण जारी किया जाएगा। उन छात्रों को अंकों का विवरण दिया जाएगा जो परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं, लेकिन उत्तीर्ण नहीं होते हैं।
ICSE, ISC Result 2025: इंप्रूवमेंट परीक्षा
परिषद ने परीक्षा वर्ष 2024 से कंपार्टमेंट परीक्षा भी बंद कर दी है और इसकी जगह इंप्रूवमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है। नोटिस में कहा गया है कि जो उम्मीदवार परीक्षा के उसी वर्ष अपने अंक/ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं। छात्रों को अधिकतम दो विषयों में शामिल होने की अनुमति होगी।
दो परीक्षाओं में किसी विषय में छात्र द्वारा प्राप्त दो अंकों में से जो अधिक होगा, उसे अंतिम अंक माना जाएगा। जिन छात्रों का ओवरऑल परिणाम नॉट क्वालिफाइड से क्वालिफाइड में बदल जाता है, उन्हें अपने स्कूल के माध्यम से CISCE को अपने मूल दस्तावेज वापस करने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल