CISCE ISC Re-evaluation Result 2024: सीआईएससीई आईएससी पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट cisce.org पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | June 19, 2024 | 05:19 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूलों को इसे देखने और प्रिंट करने के लिए सीआईएससीई के करियर पोर्टल पर अपडेटेड टेबुलेशन रजिस्टर पर जाना होगा। स्कूल प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके करियर पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईएससी (कक्षा 12वीं) की पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आईएससी या कक्षा 12वीं की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपने अपडेटेड नतीजे डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। अंकों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। उम्मीदवार डिजीलॉकर पर अपने अपडेटेड अंक विवरण और पास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूलों को इसे देखने और प्रिंट करने के लिए सीआईएससीई के करियर पोर्टल पर अपडेटेड टेबुलेशन रजिस्टर पर जाना होगा। स्कूल प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके करियर पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
ISC 2024 Re-evaluation Results: चेक करने का तरीका
- सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होम पेज पर ISC 2024 पुनर्मूल्यांकन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ICSE ISC Improvement Exam 2024: परीक्षा शेड्यूल जारी
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा12वीं) की सुधार परीक्षा 2024 के लिए समय सारणी जारी कर दी है। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) या कक्षा 12वीं की सुधार परीक्षा 1 से 16 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) या कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 12 जुलाई तक निर्धारित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा