CSPGCL Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
Abhay Pratap Singh | September 22, 2024 | 03:51 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों से ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवदेन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) की आधिकारिक वेबसाइट www.mhrdnats.gov.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू की गई है। नोटिस में कहा गया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 तक डाक द्वारा अथवा सीधे कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
CSPGCL Apprentice Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए:
- मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप के लिए राज्य के तकनीकी बोर्ड/ मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित फील्ड में डिप्लोमा होना जरूरी है।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित क्षेत्र में उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
Also read Railways NCR Recruitment 2024: इंडियन रेलवे एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण rrcnr.org पर शुरू
सीएसपीजीसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 140 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 65 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 55 पद और ग्रेजुएट (जनरल ब्रांच) अप्रेंटिस के 20 पद शामिल हैं। आवेदक से अप्रेंटिस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में मिले अंकों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 9000 रुपये प्रतिमाह और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 8000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Chhattisgarh State Power Company Apprentice Bharti 2024: ऑफलाइन आवेदन करें?
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। उम्मीदवारों को ऑफलाइन भरे गए आवेदन फॉर्म को “कार्यालय मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण), विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, कोरबा पूर्व, जिला कोरबा, (छ.ग) 595677” पते पर भेजना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा