CG Pre-MCA Result 2024: छत्तीसगढ़ प्री-एमसीए परिणाम vyapam.cgstate.gov.in पर जारी, टाई-ब्रेकिंग नियम जानें
Abhay Pratap Singh | July 25, 2024 | 02:21 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा संयुक्त मेरिट सूची के अनुसार, “कुल 1,220 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है।”
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGPEB) ने आज यानी 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्री मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन 2024 (CG Pre MCA 2024) परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी प्री-एमसीए 2024 मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने प्री-एमसीए परिणाम 2024 के साथ ही छत्तीसगढ़ प्री-एमसीए फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ प्री-एमसीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
छत्तीसगढ़ प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा संयुक्त मेरिट सूची के अनुसार, “कुल 1,220 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है।”
सीजी प्री एमसीए 2024 मेरिट सूची बोर्ड द्वारा प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। मेरिट सूची में रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, श्रेणी, कक्षा का प्रकार, लिंग, जन्म तिथि, दिव्यांग स्थिति, निवास और प्रतिशत जैसे विवरण शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के एमसीए कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
CG Pre MCA 2024: टाई-ब्रेकिंग नीति
सीजी प्री एमसीए टाई-ब्रेकिंग नियम के अनुसार निम्नलिखित प्राथमिकताएं लागू की जाएंगी:
- गणित अनुभाग में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि अंक बराबर रहते हैं तो कंप्यूटर अवेयरनेस सेक्शन में उच्च अंक पाने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
- यदि आवश्यक हो तो एनालिटिकल एबिलिटी एवं लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि फिर भी कोई समाधान नहीं होता है तो सामान्य जागरूकता अनुभाग में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
- इसके बाद भी दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की बराबरी बनी रहती है तो अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा