Trusted Source Image

CGSSB Result 2026: फायरमैन, अनुरेखक, प्रयोगशाला परिचारक, जेजेए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी

Abhay Pratap Singh | September 23, 2026 | 07:32 PM IST | 1 min read

अभ्यर्थियों को सीजीएसएसबी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

कैंडिडेट सीजी व्यापम की वेबसाइट पर भी परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
कैंडिडेट सीजी व्यापम की वेबसाइट पर भी परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज फायरमैन (NSF26), अनुरेखक (सिविल) (WRDT26), प्रयोगशाला परिचारक (PSLA26) और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (HJJA25) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।

अभ्यर्थियों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने उक्त पदों की लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध करा दी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।

CGSSB Written Exam Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • भर्ती से संबंधित रिजल्ट लिंक पर जाएं और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also readMP Police Constable GD Recruitment 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 23 सितंबर 2026 को सीजीएसएसबी के वेबसाइट और सीजी व्यापम पोर्टल https://vyapameg.cgstate.gov.in पर उक्त परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”

CGSSB Written Recruitment Exam: भर्ती परीक्षा की तिथि

उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं की तिथियां नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

भर्ती परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि
फायरमैन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSF26) 19 जुलाई 2026
अनुरेखक (सिविल) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRDT26) 2 अगस्त 2026
प्रयोगशाला परिचारक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PSLA 26)
26 जुलाई 2026
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) पदों पर प्रथम चरण की लिखित भर्ती परीक्षा (HJJA25)4 जनवरी 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications