Trusted Source Image

CGPSC Final Answer Key 2026: सीजीपीएससी फाइनल आंसर की सुबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | August 4, 2026 | 09:47 AM IST | 2 mins read

सीजी पुलिस एसआई अंतिम उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ प्रारूप में सभी सेटों के लिए जारी की गई है।

सीजीपीएससी सुबेदार एसआई प्लाटून कमांडर 2024 प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजीपीएससी सुबेदार एसआई प्लाटून कमांडर 2024 प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर एवं प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर सीजीपीएससी सुबेदार एसआई फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।

सीजीपीएससी अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में सभी सेटों (सेट ए, बी, सी व डी) के लिए जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार सीजी पुलिस एसआई फाइनल आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

आयोग द्वारा 13 जुलाई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोविजनल मॉडल आंसर की जारी की गई थी। कैंडिडेट्स को प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आपत्ति जमा करने के लिए 21 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया था। लिखित परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई थी।

Also readBSSC Office Attendant 2022 Final Result: बीपीएससी ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट पर जारी, 238 अभ्यर्थी चयनित

नोटिस के अनुसार, “निर्धारित तिथि तक प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण कराकर दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर सूबेदार/ उप निरीक्षक संवर्ग/ प्लाटून कमांडर परीक्षा 2024 के संशोधित/ अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर उत्तरपुस्तिका (ओएमआर शीट) का मूल्यांकन किया जाएगा।”

उम्मीदवार सीजी पुलिस एसआई आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 341 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिस जांच सकते हैं।

CGPSC Subedar SI Final Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीपीएससी सुबेदार एसआई फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर एवं प्लाटून कमांडर भर्ती-2024 प्रारंभिक परीक्षा संशोधित मॉडल उत्तर’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • संशोधित उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications