Saurabh Pandey | August 3, 2026 | 11:03 PM IST | 1 min read
एमपी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही, बोर्ड ने श्रेणीवार कट-ऑफ सूची भी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में भाग लेना होगा। एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर, जिला वरिष्ठ बागवानी विकास अधिकारी, मेडिकल सोशल वर्कर और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए आयोजित की गई थी।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा-