Abhay Pratap Singh | June 26, 2026 | 10:01 PM IST | 1 min read
सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज सूबेदार/ सब इंस्पेक्टर कैडर/ प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी पुलिस एसआई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती 2024 प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीजी पुलिस एसआई 2024 लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, रोल नंबर, परीक्षा का समय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण के आयोजित के बाद कुल 63342 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। इन अभ्यर्थियों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई, 2026 (रविवार) को राज्य के जिलों में बनाए गए केंद्रों पर कराई जाएगी।”
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। सीजी पुलिस एसआई 2024 प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। सीजीपीएससी पुलिस एसआई भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 341 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: