Abhay Pratap Singh | April 23, 2026 | 07:54 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के माध्यम से सीजी बोर्ड 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Now
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in और cg.results.nic.in पर जाकर सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी रिजल्ट जांच सकेंगे। एसएमएस से रिजल्ट देखने के लिए CG10 <रोल नंबर> या CG12 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर मैसेज भेजना होगा।
सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक (थ्योरी और प्रैक्टिक में अलग-अलग) प्राप्त करने होंगे। सीजीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 2026 21 फरवरी से 13 मार्च तक और छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2026 का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च तक किया गया था।
सीजीबीएसई रिजल्ट 2026 में रोल नंबर, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड, केंद्र कोड, विषय का नाम, प्राप्त अंक (सिद्धांत + व्यावहारिक), कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति जांच सकेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 के लिए 9 अंकों की ग्रेडिंग प्रणाली का उपयोग करता है, जो A1 से E2 तक होती है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53%, जबकि कक्षा 12वीं की पास प्रतिशत 81.87% दर्ज किया गया था। प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्जांच और एक या दो विषय में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र सीजीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: