Saurabh Pandey | May 7, 2025 | 04:56 PM IST | 2 mins read
सीजीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कुल 76.53 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 81.87 रहा है।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Now
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
रैंक 1- इशिका बाला, नमन कुमार खूंटिया- 99.17%
रैंक 2- लिव्यांश देवंगन- 99%
रैंक 3- रिया केवट, तिपेश प्रसाद यादव, हेमलता पटेल - 98.83%
रैंक 4- अविनाश कुमार साहू,प्रवीण प्रजापति, जयेंद्र जायसवाल, जीवन समदर- 98.67%
रैंक 5- कालिंदी पटेल, मेधा चंद्रा, जतिन कुमार नरेति, युवराज- 98.50%
रैंक 6-कंचन बाला, प्रिंसी चंद्रकार, सौरभ, वैष्णवी देवंगन,आरती भोज, नमन कुमार ठाकुर, कोमल यादव, पायल, धीमन वर्मन, साई संजना,देवड गौड़े, प्रियंका मुचाकी- 98.33%
रैंक 7- भावना साहू, रिया देवंगन, सिया साहू, सिरमन कश्यप, पूर्णिमा, आयुष कुमारी, अनुष्का सिंह- 98.17%
रैंक 8- योगांत देशमुख, भावना सोनकार, साक्षी अग्रवाल, केतन साहू, खुशबु सेन, पूर्वी साहू, अंशु पटेल, नयन मंडल, स्तुति पांडे, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र, पूजा चौहान, संजना- 98%
रैंक 9- ध्रुव साहू, समीर साहू, नूतन वर्मा, बिट्टू कुशवाहा, मौली चंद्रकार, महक, योगिता वर्मा, वर्षा प्रियदर्शनी परिदा, उत्कर्ष केशवानी, अदिति देवंगन, उपेंद्र साहू, डिंपल, आस्था केशवानी, गगन सिंह, रौनित चौहान, राम शीला, करनी टोप्पो, रितु, भूमिका रजवाड़े- 97.84%
रैंक 10- भूमिका साहू, हिरामणी वर्मा,राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी, आदित्या प्रताप सिंह, राधिका, भाविक द्विवेदी, निखिल कुमार, गीतिका वर्मा, शुभम देवंगन, संदेश करंगा, वंदना सिंह- 97.67
इस वर्ष सीजीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च तक हुईं। थ्योरी पेपर से पहले, दोनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी, 2025 से आयोजित की गईं।