CG Vyapam Sub-Auditor Recruitment 2026: सीजी व्यापम सब ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 02:28 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ सब ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 23 से 25 अप्रैल तक उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज से सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत उप अंकेक्षक (Sub-Auditor) लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम सब ऑडिटर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हो। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सीजी व्यापम सब ऑडिटर रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 200 रुपये देना होगा। 22 मई को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 23 से 25 अप्रैल, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक कैंडिडेट को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
सीजी व्यापम सब ऑडिटर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 69 पदों को भरा जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यापम सब ऑडिटर भर्ती 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=COSA26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
CG Vyapam Sub-Auditor Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
सीजी सब ऑडिटर भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच यहां कर सकते हैं:
- आवेदन प्रक्रिया शुरू - 29 अप्रैल, 2026
- अंतिम तिथि - 22 मई, 2026 (शाम 5:00 बजे)
- सुधार तिथि - 23 से 25 मई, 2026 (शाम 5:00 बजे)
- परीक्षा की संभावित तिथि - 5 जुलाई, 2026
- परीक्षा का समय - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
- प्रवेश पत्र - 25 जून, 2026
CG Sahkarita Vibhag Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी सहकारिता विभाग भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर विजिट करें।
- ‘उप अंकेक्षक लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26)’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]NEET MDS Admit Card 2026: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, 2 मई को होगा एग्जाम
जिन उम्मीदवारों ने नीट एमडीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, वे अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 मई को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल