CG Vyapam Exam Guidelines: सीजी व्यापम भर्ती परीक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी, जानें ड्रेस कोड और दस्तावेज
Santosh Kumar | November 17, 2025 | 10:00 PM IST | 2 mins read
निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा में नकल रोकने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग समय और दस्तावेजों से संबंधित नियमों को कड़ा किया गया है। उम्मीदवारों को vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण अवश्य करना चाहिए। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना चाहिए ताकि उनकी तलाशी और पहचान पत्र सत्यापन हो सके।
परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू होती है, तो मुख्य द्वार सुबह 10:30 बजे बंद हो जाएगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें।
CG Vyapam Exam Guidelines: परीक्षा के लिए ड्रेस कोड
हल्के रंग के, आधी बाजू के कपड़े पहनें। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, बैंगनी, मैरून, बैंगनी और डार्क चॉकलेट रंग वर्जित हैं। केवल सादे स्वेटर (बिना जेब वाले) ही स्वीकार्य हैं। सुरक्षा जांच के समय उम्मीदवारों को स्वेटर उतारना होगा।
स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी।
फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा शुरू होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। किसी भी प्रकार का संचार उपकरण वर्जित है।
CG Vyapam Recruitment 2025: परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज
परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।
मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में आए।
परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में उत्तर देने के लिए केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का ही प्रयोग करें। चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र आवश्यक है। इसलिए इसे सुरक्षित रखें। व्यापमं नया प्रवेश पत्र जारी नहीं करेगा।
अगली खबर
]UPSSSC Admit Card: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, 22 नवंबर को होगा एग्जाम
अधिसूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट के लिए 567 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जूनियर असिस्टेंट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट 22 नवंबर को होगा। यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार