Trusted Source Image

CG TET Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी; एग्जाम शेड्यूल, निर्देश जानें

Abhay Pratap Singh | January 19, 2026 | 07:42 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in पर सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in पर सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीजी टीईटी 2026 परीक्षा 1 फरवरी को दो पालियों में पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी।

सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

CG TET Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में सीजी टीईटी एग्जाम शेड्यूल 2026 की जांच कर सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
टीईटी26 प्रथम पाली -
(1 से 5 तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए)
1 फरवरी, 2026
(रविवार)
सुबह 9:30 से दोपर 12:15 बजे तक20
टीईटी26 द्वितीय पाली -
(6 से 8 तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए)
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:45 बजे तक

Also readCTET Exam City Slip 2026: सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप जल्द, ctet.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड, 8 फरवरी को परीक्षा

CG TET 2026 Admit Card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी टीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • फिर, टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

CG TET 2026 Guidelines: परीक्षा निर्देश

सीजी टीईटी एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस निर्देश का पालन करना अनिवार्य है:

  • परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए।
  • परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का सत्यापन एवं फ्रिक्सिंग किया जाएगा।
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है।
  • केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी।
  • फुटवियर के रूप में चप्पल पहन सकते हैं, कान में किसी प्रकार के आभूषण वर्जित हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications