Trusted Source Image

CG Pre BEd Answer Key 2026 Objection: सीजी प्री बीएड आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अंतिम मौका कल, रिजल्ट जल्द

Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 07:00 AM IST | 2 mins read

सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 पर चुनौती के लिए अभ्यर्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा।

सीजी प्री बीएड 2026 एग्जाम का आयोजन 11 जून को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी प्री बीएड 2026 एग्जाम का आयोजन 11 जून को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 जून को दोपहर 3:00 बजे समाप्त हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं।

सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 पर चुनौती के लिए अभ्यर्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा और निर्देशानुसार दावा-आपत्ति दर्ज करानी होगी। अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।

निर्धारित तिथि व समय के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे तथा बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 25 जून से शुरू है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा संशोधित उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी।

Also readCGPSC Police SI 2024 Admit Card: छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई एडमिट कार्ड psc.cg.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

सीजी प्री बीएड फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। प्री बीएड 2026 एग्जाम का आयोजन 11 जून को किया गया था। यह प्रवेश परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी कालेजों में 2 वर्षीय बीएड (बैचरल ऑफ एजुकेशन) पाठ्यक्रम में छात्रों के दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

उम्मीदवार सीजी प्री बीएड उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट केलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CG Pre-BEd Answer Key 2026 Objection Window: आपत्ति कैसे उठाएं?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी प्री बीएड मॉडल आंसर की 2026 पर आपत्ति उठा सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=DAVA पर जाएं।
  • होमपेज पर, प्री बीएड एग्जाम 2026 - आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें, सहायक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications