CG Police Constable Admit Card 2024: सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड आज; पीएमटी-पीएफटी परीक्षा 16 नवंबर को
Santosh Kumar | November 4, 2024 | 11:22 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के एडमिट कार्ड आज यानी 4 नवंबर को जारी करेगी। सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी होने पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीएमटी-पीएफटी परीक्षा 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में 5,967 कांस्टेबल पदों को भरना है।
CG Police Admit Card 2024: इन शहरों में होगी परीक्षा
सीजी पुलिस शारीरिक परीक्षा 16 नवंबर को रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर और कोंडागांव में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को उनके पीईटी, पीएमटी और डीवी के लिए तिथि, समय और स्थान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं ताकि आपका वेरिफिकेशन हो सके। फिजिकल टेस्ट के साथ-साथ उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।
CG Police Constable Admit Card 2024: रिक्तियों का विवरण
चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 4 के अनुसार 19,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। जो उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। सीजी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है-
| वर्ग | पद संख्या |
|---|---|
|
जनरल |
2,291 |
|
ओबीसी |
765 |
|
एससी |
562 |
|
एसटी |
2,349 |
|
कुल |
5,967 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार