CG PET Counselling 2024: छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण शुरू, 27 अगस्त लास्ट डेट
Saurabh Pandey | August 23, 2024 | 09:31 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ राज्य कोटा सीटों के लिए, आवंटन योग्यता के आधार पर किया जाएगा और अन्य सीटों का आवंटन जेईई मेन स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई), छत्तीसगढ़ ने प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (सीजी पीईटी) काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीटीई की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सीजी पीईटी राउंड 2 पंजीकरण और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 27 अगस्त है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य कोटा सीटों के लिए, आवंटन योग्यता के आधार पर किया जाएगा और अन्य सीटों का आवंटन जेईई मेन स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
CG PET Counselling 2024: काउंसलिंग विवरण
सीजी पीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा, अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे, काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। चॉइस फिलिंग करना होगा और दस्तावेजों को सत्यापित कराना होगा। विकल्पों का चयन वरीयता क्रम में करना होगा।
सीजी पीईटी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन का परिणाम 29 अगस्त को जारी किया जाएगा। सीजी पीईटी के लिए आवंटित कॉलेजों में प्रवेश 30 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक चलेगा। छात्रों को अपने सीजी पीईटी सीट आवंटन पत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा। सीजी पीईटी राउंड 2 मेरिट सूची 12 सितंबर को घोषित की जाएगी।
उम्मीदवारों को उनकी सीजी पीईटी 2024 रैंक, प्राथमिकताएं, श्रेणी और सीट उपलब्धता के आधार पर आवंटित किया जाएगा। जेईई मेन योग्य उम्मीदवार सीजी पीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए भी पात्र हैं।
CG PET Counselling 2024: जरूरी दस्तावेज
- सीजी पीईटी 2024 आवेदन पत्र भरा हुआ
- जेईई मेन 2024 और सीजी पीईटी 2024 मार्कशीट
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र
- अधिवास प्रमाणपत्र
CG PET Counselling 2024: तीन राउंड में होगी काउंसलिंग
डीटीई छत्तीसगढ़ की तरफ से सीजी पीईटी काउंसलिंग के तीन राउंड आयोजित किए जाएंगे। जिसमें एक स्पॉट राउंड भी शामिल है। काउंसलिंग के विभिन्न राउंड के लिए अलग सीजी पीईटी सीट आवंटन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल