CG NEET UG Counselling 2025: सीजी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण शुरू, चॉइस फिलिंग-लॉकिंग डेट जानें
Saurabh Pandey | October 10, 2025 | 10:42 AM IST | 1 min read
सीजी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की काउंसलिंग के लिए नए पंजीयन तथा पूर्व पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की सुविधा आवेदन की अंतिम तिथि तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली : कार्यालय आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2025 तक काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि 14 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगी।
सीजी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की काउंसलिंग के लिए नए पंजीयन तथा पूर्व पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की सुविधा आवेदन की अंतिम तिथि तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
दूसरे चरण एवं आगामी सभी काउंसलिंग चरणों में सीट आवंटन के बाद यदि अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश नहीं लिया जाता है अथवा प्रवेश लेकर सीट का त्याग किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा जमा की गई पंजीयन राशि जब्त (Forfeit) कर ली जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संस्था चयन करते समय केवल उसी महाविद्यालय का चयन करें, जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हों। आगामी काउंसलिंग की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए संचालनालय की वेबसाइट www.cgdme.in या cgdme.admissions.nic.in को नियमित देखते रहें।
CG NEET UG Counselling 2025: काउंसलिंग प्रक्रिया ध्यानपूर्वक करें
सीजी नीट यूजी काउंसलिंग की समस्त प्रक्रिया (पंजीयन राशि भुगतान, संस्था तथा विषय चयन, चॉइस लॉकिंग इत्यादि) अभ्यर्थी द्वारा स्वंय की जाती है, इसलिए अपूर्ण अथवा गलत जानकारी प्रदान करने की स्थिति में अगर अभ्यर्थी का पंजीयन अथवा आवंटन निरस्त किया जाता है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी केवल अभ्यर्थी की होगी एवं यह कार्यालय अथवा काउंसलिंग समिति किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगी।
सभी शासकीय / निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय का आवंटन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा गठित काउंसलिंग समिति द्वारा किया जाता है, अतः किसी व्यक्ति / संस्था के प्रवेश दिलवाने संबंधित धोखे में नहीं फंसे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार