Trusted Source Image

CG HOTT Recruitment 2026: सीजी ओटी टेक्नीशियन भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, पात्रता और तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 11:29 AM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ ओटीटी परीक्षा 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 वेतन 5200-20000 के तहत सैलरी दी जाएगी।

सीजी व्यापम (छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल) को अब सीजीएसएसबी के नाम से जानते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम (छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल) को अब सीजीएसएसबी के नाम से जानते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने ओटी टेक्नीशियन भर्ती 2026 परीक्षा (HOTT26) के लिए आज से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 10 जून से 3 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक ने कक्षा 12वीं की परीक्षा जीव विज्ञान, भौतिक और रसायन विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही, ओटी/ एनेस्थेसिया टेक्नीशियन पाठ्यक्रम पास किया हो और सीजी पैरा मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।

आवेदक की 1 जनवरी, 2026 तक आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये, ओबीसी के लिए 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग के लिए 200 रुपये है।

CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी व्यापम ओटीटी रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=HOTT26ONLINE पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readCG Mandi SI Result 2026: सीजी मंडी एसआई रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, फाइनल आंसर की डाउनलोड करें

CGSSB OT Technician Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में उम्मीदवार छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियल भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं:

विवरणतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 जून 2026
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि3 जुलाई 2026, शाम 5 बजे
आवेदन सुधार प्रक्रिया4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक, शाम 5 बजे
परीक्षा की संभावित तिथि30 अगस्त 2026
परीक्षा का समयसुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि24 अगस्त 2026
परीक्षा केंद्ररायपुर
कुल पद15
वेतनलेवल-7 वेतन 5200-20000
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications