Saurabh Pandey | March 18, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होगी, और उसके बाद स्व-सत्यापित फिजिकल हार्डकॉपी जमा करनी भी होगी।

नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने अपने प्रशासनिक और तकनीकी विभागों में 144 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sanskrit.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2026 है।
इस भर्ती अधिसूचना में अनुभाग अधिकारी, सहायक, तकनीकी सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और अन्य प्रशासनिक पदों सहित कई पदों के लिए 144 रिक्तियां शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन की विधिवत हस्ताक्षरित हार्डकॉपी, सभी संबन्धित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 15 दिनों के भीतर पंजीकृत डाक के माध्यम से "कुलसचिव, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, संस्थानिक क्षेत्र, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058 को भेजनी होगी।
आवेदकों को समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और हार्डकॉपी दोनों जमा करना अनिवार्य है। इस दोहरी आवश्यकता को पूरा न करने पर बिना किसी सूचना के आवेदन निरस्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होगी, और उसके बाद स्व-सत्यापित फिजिकल हार्डकॉपी जमा करनी भी होगी।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण भर्ती 2026 के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट उत्तीर्ण करना होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर इस संबंध में अधिसूचना प्रकाशित की है। विभिन्न ट्रेडों में चुने गए उम्मीदवार अब निर्धारित तिथियों पर ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं और डीवी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar