CCPA ने यूपीएससी परीक्षा दावों को लेकर 3 कोचिंग संस्थानों पर लगाया लाखों का जुर्माना
Press Trust of India | December 26, 2024 | 05:05 PM IST | 1 min read
सीसीपीए ने पाया कि संस्थानों ने छिपाया कि उनके अधिकांश सफल उम्मीदवारों ने केवल साक्षात्कार मार्गदर्शन कार्यक्रमों के लिए नामांकन कराया था।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सिविल सेवा परीक्षाओं में अपनी सफलता दर के बारे में भ्रामक विज्ञापन देने के लिए 3 कोचिंग संस्थानों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सरकार ने गुरुवार (26 दिसंबर) को यह जानकारी दी।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आधिकारिक बयान के मुताबिक, यूपीएससी 2022 और 2023 के परिणामों को लेकर भ्रामक दावे करने पर वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट और स्टडीआईक्यू आईएएस पर 7-7 लाख रुपये और एज आईएएस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सीसीपीए ने पाया कि संस्थानों ने यह बात छिपाई कि अधिकांश सफल अभ्यर्थियों ने केवल साक्षात्कार मार्गदर्शन कार्यक्रमों में पंजीकरण कराया था, जिससे उनके अन्य पाठ्यक्रमों की प्रभावशीलता के बारे में भ्रामक धारणा बनी।
Also read UPSC Interview Date 2024: यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 7 जनवरी से होगा शुरू, upsc.gov.in पर शेड्यूल जारी
CCPA: 22 संस्थानों से वसूला 71.6 लाख जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार, वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट ने 2022 की परीक्षा में “933 में से 617 चयन” का दावा किया है, जबकि स्टडीआईक्यू आईएएस ने 2023 में “120+ चयन” का विज्ञापन दिया था।
दोनों संस्थानों में सफल उम्मीदवारों में से अधिकांश ने केवल साक्षात्कार की तैयारी के लिए ही पाठ्यक्रम में पंजीकरण कराया था। उपभोक्ता संरक्षण निकाय ने भ्रामक विज्ञापनों को लेकर विभिन्न कोचिंग संस्थानों को 45 नोटिस जारी किए हैं।
सीसीपीए ने अब तक 22 संस्थानों से 71.6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत जरूरी जानकारी छिपाना भ्रामक विज्ञापन माना जाता है, जिसके लिए जुर्माने का प्रावधान है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा