CBSE Scholarship 2024: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप पंजीकरण की लास्ट डेट 8 फरवरी तक बढ़ी
Saurabh Pandey | January 25, 2025 | 08:49 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य मेधावी एकल छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जो अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं और सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा 60% या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है और ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की अपनी आगे की स्कूली शिक्षा जारी रख रही हैं।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि फिर से 8 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार छात्रवृत्ति और नवीनीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ने के साथ ही स्कूल अब 15 फरवरी 2025 तक आवेदनों का सत्यापन करेंगे। इससे पहले, बोर्ड ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक बढ़ाई थी।
सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 60% और उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने पर 500 रुपये प्रति माह की राशि दी जाती है। पुरस्कार विजेताओं को अधिकतम दो वर्षों के लिए 12 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।
CBSE Single Girl Child Scholarship: पात्रता मानदंड
- सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए वे छात्राएं आवेदन कर सकेंगी, जिन्होंने कक्षा 10वीं में 60% अंक प्राप्त किए हैं और कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ रही हैं, जिनकी ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं है।
- गैर-आवासीय भारतीय (एनआरआई) छात्राओं की ट्यूशन फीस 6,000 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जिन छात्राओं ने 2019 में सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे भी आवेदन के लिए पात्र होंगी।
CBSE Single Girl Child Scholarship 2024: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण पूरा करें और फिर लॉगिन करें।
- सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 आवेदन पत्र भरें।
- अब अपना दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।
CBSE Single Girl Child Scholarship: क्या है?
सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य मेधावी एकल छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जो अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं और सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा 60% या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है और ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की अपनी आगे की स्कूली शिक्षा जारी रख रही हैं। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने में माता-पिता के प्रयासों को मान्यता देना और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें