CBSE Exam: सीबीएसई ने किसानों के प्रदर्शन के चलते कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित करने के दावों का खंडन किया
Abhay Pratap Singh | February 16, 2024 | 08:22 PM IST | 1 min read
सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को वायरल फर्जी खबरों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। बोर्ड ने इस फर्जी खबर का खंडन अपने आधिकारिक सोशल साइट ‘एक्स’ @cbseindia29 पर किया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने किसानों के प्रदर्शन के चलते कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित करने वाले सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी पोस्ट का खंडन किया है। सीबीएसई ने वायरल पोस्ट को फर्जी और भ्रामक बताते हुए छात्रों व अभिभावकों को सर्तक रहने की सलाह दी है।
सीबीएसई ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आज यानी 16 फरवरी को कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित करने से संबंधित वायरल फेक पोस्ट को लेकर यह जानकारी साझा की है। बोर्ड ने कहा कि वायरल मनगढ़ंत पत्र ने छात्रों और अभिभावकों के बीच अनावश्यक घबराहट पैदा कर दी थी, जिस कारण सीबीएसई को हस्तक्षेप करना पड़ा।
बताया गया कि उक्त फर्जी पत्र परीक्षा नियंत्रक की ओर से एक औपचारिक संचार के रूप में सामने आया है। जिसमें सीबीएसई से संबंधित सभी संस्थानों के प्राचार्यों और प्रमुखों को संबोधित किया गया है।
Also read CBSE Public Advisory 2024: सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट के खिलाफ जारी की एडवाइजरी
इसमें आगे कहा गया कि किसानों के विरोध के कारण उत्पन्न परेशानियों की वजह से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा पत्र में परीक्षा तिथियों और केंद्रों में बदलाव के अनुरोध की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी शामिल थी।
हालांकि, सीबीएसई बोर्ड ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इस धोखाधड़ी को दूर करने के लिए एक आधिकारिक बयान जारी कर बोर्ड परीक्षाओं के ऐसे किसी भी स्थगन से इनकार किया है। साथ ही छात्रों और अभिभावकों को प्रसारित फर्जी दावों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।
बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले 14 फरवरी को बोर्ड ने यातायात सलाह जारी किया था। जिसमें छात्रों और अभिभावकों को जल्दी निकलने की बात कही गई, ताकि वे समय पर एग्जाम सेंटर तक पहुंच सकें। वहीं, छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मेट्रो लेने की सलाह दी गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’