APAAR ID: सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों में अपार आईडी लागू करने के लिए cbse.gov.in पर जारी किया नोटिस
Santosh Kumar | January 25, 2025 | 04:17 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में APAAR ID बनाने के लिए बोर्ड ने एक ऑनलाइन सिस्टम "अपार आईडी मॉनिटरिंग (एआईएम)" शुरू किया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों के छात्रों के लिए प्राथमिक पहचानकर्ता के रूप में अपार आईडी के कार्यान्वयन के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूलों में अपार आईडी कार्यान्वयन प्रक्रिया में 6 चरण शामिल हैं।
एनईपी 2020 के तहत शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए अपार आईडी सिस्टम शुरू किया है, जो डिजिलॉकर से जुड़ा हुआ है। इससे छात्र अपनी उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों और अन्य गतिविधियों को देख और संग्रहीत कर सकते हैं।
APAAR ID CBSE: अपार आईडी क्या है?
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में APAAR ID बनाने के लिए बोर्ड ने एक ऑनलाइन सिस्टम "अपार आईडी मॉनिटरिंग (एआईएम)" शुरू किया है। सीबीएसई ने स्कूलों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
सीबीएसई बोर्ड ने सभी स्कूलों को अपार आईडी बनाने का आदेश दिया है। इस आईडी में विद्यार्थियों की शिक्षा, छात्रवृत्ति और खेल से जुड़ी सभी जानकारी होगी। अपार आईडी विद्यार्थियों के लिए 12 अंकों का पहचान पत्र है।
Also read CBSE Scholarship 2024: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप पंजीकरण की लास्ट डेट 8 फरवरी तक बढ़ी
CBSE Board News: अपार आईडी कार्यान्वयन प्रक्रिया में 6 चरण
सीबीएसई ने स्कूलों से सभी छात्रों के लिए अपार आईडी बनाने को कहा है, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूलों में अपार आईडी कार्यान्वयन प्रक्रिया में 6 चरण होंगे, जो नीचे दिए गए हैं-
- स्कूलों को एक पीटीएम आयोजित करना होगा, जिसमें वे अभिभावकों और छात्रों अपार आईडी के लाभ और महत्व के बारे में बताएंगे।
- स्कूलों को अभिभावकों को सहमति फॉर्म देना होगा। अभिभावकों को इन फॉर्म पर साइन करके, आईडी बनाने अनुमति देनी होगी।
- स्कूल अधिकारी यूडीआईएसई+ पोर्टल पर छात्र के नाम, जन्मतिथि और आधार संख्या की सत्यता की जांच करेंगे।
- स्कूल अपार आईडी बनाएंगे और इसे डिजिलॉकर खाते से जोड़ेंगे, फिर अभिभावकों को पुष्टिकरण एसएमएस भेजा जाएगा।
- स्कूल छात्रों और अभिभावकों को अपार आईडी देंगे।
- यदि कोई गलती होगी तो स्कूल अभिभावकों को सुधार के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भेजेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार