Saurabh Pandey | May 15, 2026 | 03:46 PM IST | 1 min read
सीबीएसई टियर-2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब रिजल्ट जारी हो चुका है।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए आयोजित टियर-2 भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा ग्रुप A, B और C श्रेणी के अंतर्गत आने वाले इन पदों के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ के साथ जारी किए गए हैं।
सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परिणाम एक ऑनलाइन स्कोरकार्ड के रूप में जारी किए गए हैं। इसमें उम्मीदवारों के प्राप्तांकों के साथ-साथ विस्तृत कट-ऑफ सूची भी दी गई है, जिससे उम्मीदवार अपनी सफलता का आंकलन कर सकें।
पोस्ट कोड | पद का नाम | अनारक्षित (UR) | ईडब्ल्यूएस (EWS) | ओबीसी (OBC) | एससी (SC) | एसटी (ST) | दिव्यांग (PwBD) |
01/25 | असिस्टेंट सेक्रेटरी | 156 | 105 | 133 | 136 | - | 124 |
02/25 | असिस्टेंट प्रोफेसर और एडी (एकेडमिक्स) | 89 | 70 | 80 | 61 | 77 | - |
03/25 | असिस्टेंट प्रोफेसर और एडी (ट्रेनिंग) | 58 | - | - | - | - | - |
04/25 | असिस्टेंट प्रोफेसर और एडी (स्किल एजुकेशन) | 60 | - | 70 | - | 72 | - |
05/25 | अकाउंट्स ऑफिसर | 152 | - | - | - | - | - |
06/25 | सुपरिटेंडेंट | 144 | 128 | 123 | 115 | 111 | 113 |
08/25 | जूनियर अकाउंटेंट | 132 | 100 | 111 | 101 | 95 | 98 |
09/25 | जूनियर असिस्टेंट | 109 | 95 | 88 | 84 | 68 | 76 |
उम्मीदवारों के ऑनलाइन स्कोरकार्ड में न केवल उनके प्राप्त अंकों का विवरण होगा, बल्कि इसमें निम्नलिखित जानकारी भी शामिल होगी-