दिल्ली के दो स्कूलों पर फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप, सीबीएसई ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Santosh Kumar | December 17, 2024 | 07:30 PM IST | 1 min read

बोर्ड ने खुलासा किया कि मानव भावना पब्लिक स्कूल, बुराड़ी और सत साहब पब्लिक स्कूल, उत्तम नगर ने अपनी संबद्धता प्रक्रिया में फर्जी भूमि प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे।

सीबीएसई ने फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में दिल्ली के दो स्कूलों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (इमेज-पिक्सल)
सीबीएसई ने फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में दिल्ली के दो स्कूलों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (इमेज-पिक्सल)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दिल्ली के दो स्कूलों के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय बोर्ड ने खुलासा किया कि बुराड़ी स्थित मानव भावना पब्लिक स्कूल और उत्तम नगर स्थित सत साहब पब्लिक स्कूल ने अपनी संबद्धता प्रक्रिया के तहत फर्जी भूमि प्रमाण पत्र जमा किए थे।

केंद्रीय बोर्ड ने दोनों स्कूलों के भूमि प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजे थे। जांच में पाया गया कि दोनों स्कूलों द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र उन अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किए गए थे।

इसके बाद सीबीएसई ने तुरंत प्रीत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि स्कूलों को संबद्धता प्रदान करने के लिए वह एक कठोर प्रक्रिया का पालन करता है। संबद्धता प्रक्रिया में अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करना शामिल है।

Also readCBSE CTET Answer Key 2024: सीटेट आंसर-की ctet.nic.in पर जल्द होगी जारी, त्रुटि होने पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

इसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा इसकी बारीकी से जांच की जाती है। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान, यह पुष्टि हुई कि दोनों स्कूलों द्वारा प्रस्तुत भूमि प्रमाण पत्र नकली थे और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किए गए थे।

बता दें कि इस साल मार्च में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिल्ली पुलिस से प्रयागराज के एक स्कूल के खिलाफ फर्जी 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' जमा करने के लिए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications