Trusted Source Image

CBSE Curriculum 2026-27: सीबीएसई कक्षा 11वीं-12वीं का करिकुलम जारी, 9वीं-10वीं का आज आएगा, डाउनलोड लिंक जानें

Santosh Kumar | April 2, 2026 | 10:29 AM IST | 1 min read

कक्षा 9 और 10 का सिलेबस आज जारी किया जाएगा। कक्षा 9 का सिलेबस जारी करने के लिए आज दोपहर 3:00 बजे बोर्ड मुख्यालय में वेबिनार आयोजित किया जाएगा।

यह पाठ्यक्रम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)
यह पाठ्यक्रम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 और 12 का नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। यह पाठ्यक्रम सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को इस बारे में सूचित कर दिया है और इसे तत्काल लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ) के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें अवधारणा-आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

चूंकि बोर्ड इस वर्ष से कक्षा IX के लिए 'स्कूल शिक्षा हेतु राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा' (एनसीएफ-2023) में अनुशंसित अध्ययन योजना को लागू कर रहा है, इसलिए कक्षा IX और X का पाठ्यक्रम 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

CBSE Curriculum 2026-27: कक्षा 9वीं-10वीं का पाठ्यक्रम आज

अध्ययन योजना और ‘माध्यमिक पाठ्यक्रम भाग-I 2026–27’ में हुए बदलावों को समझाने के लिए एक वेबिनार आयोजित किया जाएगा। यह वेबिनार कक्षा 9 के पाठ्यक्रम जारी करने के लिए आज दोपहर 3 बजे बोर्ड मुख्यालय में होगा।

वेबिनार का लिंक youtube.com/live/gtmhBBjT38o है। कक्षा 9 से 12 तक का पाठ्यक्रम cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है। सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे पाठ्यक्रम डाउनलोड करें और शिक्षकों व छात्रों के साथ साझा करें।

Also readCBSE Board Results Date 2026: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट अपेक्षित डेट से पहले हो सकता है घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE Curriculum 2026-27: स्कूलों को निर्देश दिए गए

स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्देशों के अनुसार बदलाव लागू करें और पाठ्यक्रम का सही से पालन करें। यह नया पाठ्यक्रम एनसीएफ-2023 के अनुसार है, जो कौशल आधारित, अनुभवात्मक और समग्र शिक्षा पर जोर देता है।

संस्थान प्रमुखों से कहा गया है कि वे शिक्षकों को जागरूक करें और खास पीटीएम आयोजित करें, ताकि अभिभावकों और छात्रों को नए बदलावों की जानकारी दी जा सके और सत्र 2026–27 से इन्हें सही तरीके से लागू किया जा सके।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications