CBSE 12 Re-evaluation Result 2026: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्युएशन रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर पर देखें अपडेटेड मार्कशीट
Saurabh Pandey | June 22, 2026 | 08:42 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे डिजिलॉकर पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों के अंकों में बदलाव हुआ है वे अपनी संशोधित मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 'वेरिफिकेशन ऑफ इश्यूज' (स्क्रूटनी) और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के नतीजों की घोषणा शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार या री-चेकिंग के लिए आवेदन किया था, वे 21 जून 2026 से डिजिलॉकर के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और सटीक तरीके से पूरा किया गया है।
सीबीएसई के मुताबिक, री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने वाले लगभग 87% उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चूंकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से व्यक्तिगत आवेदनों की जांच पर आधारित है, इसलिए बचे हुए छात्रों के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके (Phased Manner) से जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। जिन छात्रों के अंकों में बदलाव हुआ है, वे डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर अपनी अपडेटेड मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
तकनीकी विशेषज्ञों से ली गई मदद
इस साल पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज (Post-Result Services) प्लेटफ़ॉर्म की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली गई थी। डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन, आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) और आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के विशेषज्ञों ने सीबीएसई की टीम के साथ मिलकर काम किया, ताकि सिस्टम को किसी भी तरह के अनधिकृत एक्सेस से सुरक्षित रखा जा सके और पूरी प्रक्रिया की सत्यता सुनिश्चित की जा सके।
अफवाहों से बचें छात्र, 'नो-चेंज' वाले उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तरह की अफवाहों या असत्यापित खबरों पर भरोसा न करें। इसके साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उन्हें अपने संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) में जाकर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने का अवसर दिया जाएगा, जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी होगा।
CBSE 12 Re-evaluation Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स -जैसे रोल नंबर या डिजिलॉकर अकाउंट विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब परिणाम लिंक पर क्लिक करके अपनी संशोधित और अपडेटेड कक्षा 12वीं की मार्कशीट देखें और उसे डाउनलोड करें।
Also read CBSE Curriculum: सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, सीएम ने कहा- मिथिला के लिए गर्व की बात
13 मई को आया था मुख्य परीक्षा का परिणाम
गौरतलब है कि सीबीएसई ने 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे, जिसमें लगभग 17.69 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसके बाद छात्रों को 19 मई से 25 मई तक अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने और फिर 2 जून से 7 जून 2026 तक री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। छात्र किसी भी प्रकार की सहायता या समस्या के लिए resultcbse2026@cbseshiksha.in पर मेल कर सकते हैं या क्षेत्रीय कार्यालयों और हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र