Trusted Source Image

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, परिणाम लिंक, पासिंग मार्क्स

Santosh Kumar | April 21, 2026 | 10:26 AM IST | 2 mins read

छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लाखों छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लाखों छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पूरे देश में 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक हुईं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लाखों छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए। अब सभी छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के रुझानों से पता चलता है कि नतीजे अप्रैल के आखिर तक या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

सीबीएसई ने इस साल की परीक्षाएं बहुत ही व्यवस्थित तरीके से आयोजित कीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मूल्यांकन की प्रक्रिया अब लगभग पूरी होने वाली है। बोर्ड जल्द ही परीक्षा तिथि की घोषणा कर सकता है।

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट लिंक

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सालों में, कक्षा 12वीं के रिजल्ट आमतौर पर परीक्षाएं खत्म होने के 30 से 40 दिनों के अंदर घोषित कर दिए जाते थे। इस बार, ऐसी व्यापक अटकलें हैं कि नतीजे 30 अप्रैल तक जारी कर दिए जाएंगे।

हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि प्राप्त नहीं हुई है। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए मुख्य वेबसाइटें results.cbse.nic.in और cbse.gov.in हैं।

Also readCBSE 10th Results 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में छात्राओं का पर्सेंटेज छात्रों से अधिक, 23 लाख से अधिक पास

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें?

छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि डालकर अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन उपलब्ध परिणाम प्रोविजनल (अस्थायी) होगा; ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त की जा सकती है।

छात्रों की सुविधा के लिए, बोर्ड ने डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एक एसएमएस सेवा भी उपलब्ध कराई है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट इन विभिन्न तरीकों से चेक किया जा सकता हैं। परिणाम से संबंधित अपडेट जल्द जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications