CBSE Compartment Result 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट जल्द होगा जारी, लेटेस्ट अपडेट
Saurabh Pandey | August 2, 2024 | 07:59 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, व्यक्तिगत विवरण, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, उस विषय में अधिकतम अंक, कुल अंक और कंपार्टमेंट की स्थिति शामिल होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जल्द ही कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाओं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
सीबीएसई कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, व्यक्तिगत विवरण, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, उस विषय में अधिकतम अंक, कुल अंक और कंपार्टमेंट की स्थिति शामिल होगी।
CBSE Compartment Result 2024: परीक्षा विवरण
सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई, 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए गए थे।
CBSE Compartment Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के अतिरिक्त मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए, डिजिलॉकर, आईवीआरएस, उमंग एप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपनी मार्कशीट अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
CBSE Compartment Result 2024: कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्रों की संख्या
इस वर्ष कक्षा 12वीं के कुल 1,22,170 छात्रों और 10वीं कक्षा के 1,32,337 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। सीबीएसई उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करता है जो अंतिम परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 13 मई, 2024 को घोषित किया गया था। सीबीएसई कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत 93.06 प्रतिशत था और कक्षा 12वीं में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 था।
अगली खबर
]Delhi School Guidelines: दिल्ली सरकार ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश
शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, निजी और सरकारी दोनों स्कूलों को सार्वजनिक भवनों में बेसमेंट के उपयोग के संबंध में दिल्ली मास्टर प्लान, 2021 के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल