Trusted Source Image

CBSE 10th LOC Submission 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड परीक्षा के लिए एलओसी सबमिशन की प्रक्रिया शुरू

Saurabh Pandey | March 18, 2026 | 03:31 PM IST | 2 mins read

सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए छात्र को पहली परीक्षा में कम से कम 3 परीक्षाओं में उपस्थित होना चाहिए। सुधार परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए। छात्र का रिजल्ट कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया हो।

कोई भी छात्र जो 2026 की मुख्य परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है, वह दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र नहीं है।(आधिकारिक वेबसाइट)
कोई भी छात्र जो 2026 की मुख्य परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है, वह दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र नहीं है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम और दिशा-निर्देश आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा शुरू की गई दो-बोर्ड परीक्षा नीति की शुरुआत हो गई है। नई नीति के तहत छात्र अधिकतम तीन विषयों में परीक्षा दोबारा दे सकते हैं। ये परीक्षाएं मई में आयोजित की जाएंगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से एलओसी जमा करने का पहला चरण 18 से 31 मार्च, 2026 तक चलेगा, जबकि परीक्षा के पहले चरण के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान परीक्षा परिणाम घोषित होने के पांच दिनों के भीतर करना अनिवार्य है।

पहली बार, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह से विद्यालयों द्वारा ही की जाएगी। प्रधानाचार्यों को सभी विवरणों की पुष्टि करनी होगी और समय पर छात्रों की सटीक जानकारी जमा करनी होगी। छात्रों द्वारा व्यक्तिगत रूप से जमा की गई जानकारी स्वीकार नहीं की जाएगी।

सीबीएसई ने विद्यालय अधिकारियों से पात्रता मानदंड, लागू विषय, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और शुल्क के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी देने का आग्रह किया है ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।

CBSE 10th LOC Submission 2026: एलओसी सबमिशन शेड्यूल

एलओसी सबमिशन कार्यक्रम
एलओसी सबमिशन शेड्यूल
एलओसी जमा करने का प्रथम चरण
18.03.2026 से 31.03.2026 तक
परीक्षा शुल्क भुगतान - प्रथम चरण
18.03.2026 से 31.03.2026 तक
एलओसी जमा करने का द्वितीय चरण
परिणाम घोषित होने के अगले दिन से 5 दिनों तक
परीक्षा शुल्क भुगतान - द्वितीय चरण
परिणाम घोषित होने के अगले दिन से 5 दिनों तक
एलओसी जमा करना का तृतीय चरण (विलंब शुल्क के साथ)
परिणाम घोषित होने के 7वें दिन से 2 दिनों तक
परीक्षा शुल्क भुगतान - तृतीय चरण (विलंब शुल्क के साथ)
परिणाम घोषित होने के 7वें दिन से 2 दिनों तक

Also read JNVST Class 6 Result 2026 LIVE: जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट navodaya.gov.in पर जारी, पासिंग मार्क्स, कटऑफ जानें

सीबीएसई सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की शर्तें

  1. सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।
  2. सभी उत्तीर्ण और पात्र छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति है।
  3. यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है, तो वह दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए पात्र नहीं है। ऐसे छात्रों को मुख्य परीक्षा में केवल अगले वर्ष फरवरी माह में बैठने की अनुमति है। वे एलओसी जमा नहीं कर सकेंगे।
  4. जिन छात्रों का परिणाम पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट है, उन्हें दूसरी परीक्षा में कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत बैठने की अनुमति है।
  5. दूसरी परीक्षा के एलओसी में कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा।
  6. पहली परीक्षा से दूसरी परीक्षा में विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं है, सिवाय गणित के मामले में नीति के अनुसार अनुमति दी गई है।
  7. पहली परीक्षा से दूसरी परीक्षा में छात्र के डेटा में कोई सुधार की अनुमति नहीं है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications