CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, cbse.gov.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | November 6, 2024 | 04:02 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं पेन और पेपर मोड आयोजित की जाएगी। बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक अलग डेटशीट जारी करेगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं केवल स्कूल प्रशिक्षकों की देखरेख में आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक बाहरी परीक्षक स्कूलों का दौरा करेगा
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई डेट शीट 2025 जारी करेगा। सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी है। उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द ही आगामी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एक विस्तृत विषयवार कार्यक्रम जारी करेगा।
Latest: CBSE 12th Supplementary Result 2026 Link Out
New: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। इस बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली हैं। हालांकि, सीबीएसई शीतकालीन स्कूल 5 नवंबर से 5 दिसंबर, 2024 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेंगे।
CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई परीक्षा डिटेल
इस वर्ष भारत के लगभग 8,000 स्कूलों और देश के बाहर के 26 स्कूलों के 44 लाख से अधिक छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएंगी।
सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in से सीबीएसई डेट शीट 2025 पीडीएफ चेक कर और डाउनलोड कर सकेंगे। स्कूल इंटरनल कम्युनिकेशन के माध्यम से छात्रों के साथ परीक्षा की तारीखें भी साझा करेंगे। डेट शीट के साथ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आयोजित करते समय स्कूलों द्वारा पालन किए जाने वाले आवश्यक एसओपी भी जारी करेगा।
CBSE Date Sheet 2025: प्रैक्टिकल परीक्षाओं का विवरण
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं पेन और पेपर मोड आयोजित की जाएगी। बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक अलग डेटशीट जारी करेगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं केवल स्कूल प्रशिक्षकों की देखरेख में आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक बाहरी परीक्षक स्कूलों का दौरा करेगा।
CBSE Date Sheet 2025: डेटशीट डाउनलोड प्रक्रिया
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025 या सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 के लिए लिंक का चयन करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
- अब इसे खोलें और सेव करें।
- सीबीएसी डेट शीट का प्रिंटआउट लें और इसे अपनी परीक्षा में उपयोग करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल